कोडरमा, जुलाई 10 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान "छात्रों की गूंज" के तहत कोडरमा में जिला कांग्रेस ने एक प्रेसवार्ता के जरिये अपनी बातों को रखा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट मनीष राज सिंह ने कहा कि "छात्रों की गूंज" अभियान का उद्देश्य देशभर के विद्यार्थियों, युवाओं एवं अभिभावकों की आवाज़ को संगठित कर शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाना है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी उसके विद्यार्थी और युवा होते हैं। यह भी पढ़ें- 'छात्रों की गूंज' कार्यक...