विद्यार्थी इंटरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करें: थाना प्रभारी
गढ़वा, मई 20 -- धुरकी, प्रतिनिधि। सगमा उच्च विद्यालय में बुधवार को थाना प्रभारी जनार्दन राउत के नेतृत्व में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा, मद्य निषेध, डायन-भूत प्रथा, दहेज प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी जनार्दन ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को इंटरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करना चाहिए। उन्होंने छात्रों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी भी प्रकार की निजी जानकारी साझा नहीं करने तथा ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों को मिला सुरक्षा व सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.