देवघर, अगस्त 22 -- वैद्यनाथ विहार के सभागार में शनिवार को देवघर जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा झारखंड में भ्रम फैलाया जा रहा है और विद्यार्थी आंदोलन की आड़ में गंदी राजनीति कर रहा है। कहा कि जब झारखंड सरकार ने छात्रों का सभी मांग मान लिया है तो फिर भाजपा छात्रों को क्यों उकसा रहे हैं। भाजपा की मनसा साफ है कि छात्र को उकसाकर भाजपा राज्य को अस्थिर करना चाहता है और अपनी राजनैतिक रोटी सेकना चाहता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दो बार से राज्य से बेदखल भाजपा फिर से गलत राजनीति के माध्यम से राज्य सत्ता को प्राप्त करने का सपना देख रही है, जो कभी पुरा नहीं होगा। यह भी पढ़ें- न्यायालय में विचाराधीन मामले पर भाजपा राजनीतिक...