पटना, जून 17 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) ने सत्र 2026-30 में पहली मेधा सूची के आधार पर स्नातक नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 22 जून अंतिम तिथि है। नामांकन के समय विद्यार्थियों से 75% उपस्थिति का शपथ पत्र लिया जाएगा। नामांकन की काउंसलिंग के दौरान मूल प्रमाण पत्र के सत्यापन में भिन्नता पाए जाने पर नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन डिजीलॉकर से किया किया जाएगा। कॉलेज में नामांकन के बाद विवि के पोर्टल पर पंजीयन करना भी अनिवार्य होगा नहीं तो नामांकन रद्द हो जाएग।एएन कॉलेज ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट https://ancpatna.ac.in/ पर स्टूडेंट लॉगइन कर क्रेडेंशियल प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर एडमिशन फॉर्म भरकर सभी आवश...