सीतामढ़ी, अप्रैल 28 -- सीतामढ़ी। केन्द्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय पटना के उपायुक्त डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जवाहरनगर का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके दौरे से विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त प्रार्थना सभा में शामिल हुए और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण और सतत प्रयास के महत्व पर बल दिया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण कर छात्रों से संवाद किया और पढ़ाई, सुविधाओं एवं शैक्षणिक वातावरण की जानकारी ली। उपायुक्त ने शिक्षकों के साथ बैठक कर शिक्षण पद्धति, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विद्यालय की गुणवत्ता में सुधार को लेकर चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों को अपनाने तथा विद्य...