विद्यार्थियों से राष्ट्र के विकास में योगदान देने का किया आह्वान
सोनभद्र, अगस्त 25 -- सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास, व्यक्तित्व निर्माण, स्वास्थ्य एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम का मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ अनुशासन, रचनात्मकता, स्वास्थ्य, मानसिक एकाग्रता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। महाविद्यालय के निदेशक ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए इंजीनियरिंग शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन, नवाचार एवं रचनात्मक सोच को विद्यार्थी जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का अधिकतम लाभ उठाने तथा अपने ज्ञान एवं प्रतिभा के माध्यम से समाज एवं रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.