सीतापुर, जून 15 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में बाढ़ आपदा से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत विद्यार्थियों और अभिभावकों को बाढ़ से पहले, बाढ़ के दौरान और बाद में बरती जाने वाली सावधानियों के टिप्स दिए जाएंगे। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि सीतापुर बाढ़ प्रभावित जिले की श्रेणी में आता है, इसलिए इस मुहिम के जरिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभिभावकों और छात्रों को नजदीकी शरण स्थलों की जानकारी दी जाएगी, आपातकालीन किट (टॉर्च, रेडियो, सूखा भोजन) तैयार रखने, उबला पानी पीने और बिजली उपकरणों से दूर रहने की सलाह दी जाएगी है। इसके अलावा, बाढ़ प्रभावित स्कूलों के बच्चों को नजदीकी राहत शिविरों में शिफ्ट किया जाएगा और शिक्षकों की ड्यूटी राहत कार्यों मे...