एटा, अप्रैल 21 -- विश्व पृथ्वी दिवस अभियान के तहत उत्तम संतुलित पोषण अभियान में मंगलवार को जनता इंटर कॉलेज अवागढ़ में विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। चंबल फर्टिलाइजर्स प्रतिनिधि जय प्रकाश पांडे ने विद्यार्थियों को नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों की भूमिका, उनके स्रोत तथा पौधों एवं मानव जीवन में उनके महत्व के बारे में बताया। साथ ही कृषि एवं विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों के बारे में भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- संतुलित उर्वरक उपयोग पर ज...