हल्द्वानी, दिसम्बर 23 -- भीमताल। नगर के बिरला इंस्टीट्यूट आफ अप्लाइड साइंसेज में मंगलवार को इंस्टिट्यूट इनोवेशन काउंसलिंग के तत्वाधान में शोधकर्ताओं का सशक्तिकरण, अनुसंधान एवं विकास क्षमता निर्माण और रणनीतिक शोध प्रसार विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में प्रोफेसर संतोष कुमार और प्रोफेसर नंद गोपाल ने अनुसंधान, नवाचार, विस्तार गतिविधियों और अनुसंधान एवं विकास से संबंधित जानकारियां छात्र-छात्राओं के साथ साझा की। संगोष्ठी में नए शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों में शोध के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का संचालन कुबेर सिंह मेहरा और डॉक्टर अभिनव भटनागर ने किया। इस दौरान संगोष्ठी में निदेशक प्रो बीके सिंह, सीतांशु, डॉक्टर संदेश त्रिपाठी, अनिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.