पीलीभीत, जुलाई 26 -- बेनहर पब्लिक स्कूल एवं बेनहर गुरुकुल में विद्यार्थियों को भारतीय संसदीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से लोकसभा सिमुलेशन कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों को लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में जानकारी दी गई। सामाजिक विज्ञान विभाग के शिक्षक नेहा पांडेय एवं नवीन उपाध्याय, यश आनंद, विशाल बाजपेयी के मार्गदर्शन और आसना खान एवं सरगम कहलो के सहयोग से लोकसभा सिमुलेशन का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और संसदीय प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। प्रधानाचार्य करिश्मा सैहमी व डॉ. निर्मल कौर ने बताया कि लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ, नेतृत्व क्षमता तथा तार्किक चिंतन का विकास कैसे होता है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: नवनिर्वाचित छात्र संसद के प्रतिनि...