बागपत, अप्रैल 21 -- बागपत। जल शक्ति और कैच द रेन अभियान के तहत माध्यमिक और परिषदीय विद्यालयों में जल संरक्षण के लिए पखवाड़ा शुरू किया गया है। पखवाड़े के तहत विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान जल शपथ दिलाई जाएगी। अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। बच्चों में जल संरक्षण की सोच को विकसित करने के लिए पखवाड़ा शुरू किया है। गिरते जा रहे भूगर्भ जल को लेकर अब विद्यालयों में बच्चों को जल संरक्षण प्रति जागरूक किया जाएगा। जल संरक्षण को लेकर व्यापक रूप से अभियान चलाया जाएगा। जल शक्ति अभियान के तहत 30 अप्रैल तक सभी विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में जल पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली के स्कूलों में अब बजेगी 'वाटर बेल', भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत के लिए सरकार का बड़ा फैसला विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ ही जल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.