विद्यार्थियों पर लाठी चार्ज के विरोध में प्रदर्शन
गाज़ियाबाद, अगस्त 13 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गाजियाबाद ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एमएमएच कॉलेज के पास झारखंड सरकार के खिलाफ विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज बंद करो के नारे लगाए। एबीवीपी गाजियाबाद कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार विद्यार्थियों की न्यायोचित मांगों को दबाने का काम कर रही है। 10 और 11 अगस्त को रांची में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, वॉटर कैनन का प्रयोग और सैकड़ों की गिरफ्तारी सरकार के विद्यार्थी विरोधी चरित्र को दर्शाती है। एबीवीपी के तनिष्क शिशौदिया ने कहा कि एसआईटी में बार-बार बदलाव से उसकी विश्वसनीयता समाप्त हो गई है। यह भी पढ़ें- एबीवीपी ने फूंका झारखंड के मुख्यमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.