विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में एबीवीपी ने फूंका हेमंत सोरेन का पुतला
बुलंदशहर, अगस्त 16 -- झारखंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज और कथित बर्बरता के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बुलंदशहर महानगर के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंककर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों के साथ किए गए व्यवहार की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर विभाग संयोजक मिहिर उपाध्याय, महानगर सह मंत्री क्रिश शर्मा, महानगर संयोजक एसएफएस मानस उपाध्याय, मीडिया संयोजक कनिष्क शर्मा, प्रांजल, निखिल, चिराग और प्रशांत शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.