विद्यार्थियों ने सीखे वैज्ञानिक सूत्र
लखनऊ, अगस्त 2 -- मोहिबुल्लापुर स्थित बाल निकुंज इंटर कॉलेज में आयोजित भौतिक विज्ञान कार्यशाला में पूर्व वैज्ञानिक ने तीनों शाखाओं के 200 विद्यार्थियों को इमारतों व पर्वतों की ऊंचाई मापने के फार्मूले और ऊर्जा के उपयोग की सूक्ष्म जानकारियां दीं। उन्होंने कठिन परिश्रम और वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर दिया। शिक्षकों को सलाह दी कि वे हर कक्षा में 5-10 मिनट प्रयोगों के जरिए पढ़ाई कराएं और सप्ताह में एक दिन लैब में प्रैक्टिकल करवाएं। कार्यशाला में स्कूल के प्रबंध निदेशक एचएन जायसवाल, चेयरमैन आयुष जायसवाल, कोऑर्डिनेटर सुधीर मिश्रा और प्रधानाचार्या भगवती भंडारी व रश्मि शुक्ला उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.