बरेली, मार्च 31 -- नवर्टिस विश्वविद्यालय के बीकॉम विभाग द्वारा फ्रॉम कैंपस टू करियर विद लिंक्डइन विषय पर स्किल-अप सत्र आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रबंधन संकाय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोहनिश कुमार ने लिंक्डइन के माध्यम से करियर निर्माण, प्रोफेशनल ब्रांडिंग, नेटवर्किंग, इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट अवसरों को प्राप्त करने की रणनीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। बताया कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि डिजिटल प्रोफेशनल पहचान भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर कौशल विकास, ऑनलाइन प्रमाणपत्रों के उपयोग तथा नेटवर्किंग की महत्ता पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम के सलाहकार एवं बी.कॉम विभागाध्यक्ष डॉ. धीरज गांधी ने भी विचार प्रस्त़ुत किए। कार्यक्रम में डॉ. मन्मोहन बंसल, डॉ. न...