विद्यार्थियों ने सीखे पर्यावरण संरक्षण के गुर
रुद्रपुर, जुलाई 16 -- खटीमा। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में संयुक्त राष्ट्र के प्लांट-फॉर-द-प्लैनेट कार्यक्रम के तहत आयोजित दो दिवसीय गार्डनिंग कार्यशाला का समापन गुरुवार को हुआ। कार्यशाला के मेंटर एवं समन्वयक निर्मल न्योलिया ने बताया कि विद्यार्थियों को स्थानीय पारिस्थितिकी से संबंधित पौध प्रजातियों की पहचान, उनके संवर्धन तथा संरक्षण के विभिन्न तौर-तरीकों से परिचित कराया गया। विद्यालय के प्राचार्य भानु प्रताप ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यशाला का संचालन रोहित बिष्ट ने किया। इस दौरान उप प्राचार्य प्रमोद कुमार पांडेय, योगेन्द्र सिंह, हौसला प्रसाद, हेमलता, हरीश आर्य, अनिल कुमार, अच्युत कुमार, राजेश, ललित, रत्नाकर, महेश, कमला आदि रहे। यह भी पढ़ें- Siwan News शिक्षकों व बच्चों ने विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.