सोनभद्र, मई 17 -- अनपरा,संवाददाता। डीएवी अनपरा में त्रिदिवसीय समर कैंप का उद्दघाटन रविवार को मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष इं उमेश पाण्डेय ने किया। सर्वांगीण कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित समर कैंप में खेलकूद, योग, संगीत एवं ललित कला से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में छात्रों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ललित कला के अंतर्गत छात्रों ने स्टोन पेंटिंग, वेजिटेबल पेंटिंग, लीव्स पेंटिंग, पॉट पेंटिंग एवं बुके निर्माण जैसी आकर्षक कलाकृतियां प्रस्तुत कीं। गीत-संगीत की प्रस्तुतियों में समूह गीत, एकल गीत, बाँसुरी वादन, वाद्य यंत्र वादन, तबला वादन एवं ढोलक वादन ने अभिभावकों का मन मोह लिया।प्रधानाचार्या यह भी पढ़ें- डीएवी बरियातू के बच्चों ने सीखे योगासन-प्राणायाम के गुर...