विद्यार्थियों ने सीखे जीवन रक्षण के गुर
सोनभद्र, जुलाई 30 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल ने गृहिणियों को प्रशिक्षण देने के बाद अब स्कूली बच्चों के लिए बेसिक फर्स्ट-एड ट्रेनिंग 2.0 अभियान शुरू किया है। मुख्य उद्देश्य एनसीएल पोषित स्कूलों के विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण देकर आपातकालीन स्थितियों का सामना करने में सक्षम बनाना है। केंद्रीय विद्यालय सिंगरौली में प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय चिकित्सालय की टीम ने उपस्थित प्रतिभागियों को सीपीआर (हृदय पुनर्जीवन), सड़क दुर्घटनाओं में तुरंत चिकित्सा सहायता, सांप काटने पर प्राथमिक उपचार, जलने या गंभीर चोट पर त्वरित राहत उपायों के साथ रक्तचाप और सामान्य रोगों की पहचान जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।प्रशिक्षण कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय के 40 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बेसिक फर्स्ट-एड ट्रेनिंग 2.0...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.