विद्यार्थियों ने सीखे आग पर काबू पाने के गुर
हरिद्वार, अक्टूबर 1 -- शिक्षा मंदिर तरुण हिमालय इंटर कॉलेज में फायर सर्विस विभाग के सहयोग से एक दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। एनसीसी कैडेट्स समेत छात्र-छात्राओं ने आग से बचाव और अग्निशमन के व्यावहारिक तरीके सीखे। फायर सर्विस टीम ने विद्यार्थियों को विभिन्न अग्निशामक यंत्रों के संचालन की जानकारी दी। गैस और फोम आधारित यंत्रों से आग बुझाने का अभ्यास कराया गया। रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने पर गीले सूती कंबल या बोरे से आग को ढककर ऑक्सीजन की आपूर्ति रोकने का तरीका भी बताया गया।फायर अधिकारी ने कहा कि आग लगने पर घबराने के बजाय संयम रखते हुए सही जानकारी के साथ तत्काल कदम उठाना जरूरी है। प्रधानाचार्य त्रिलोक चंद्र भट्ट ने कहा कि आपदाएं बताकर नहीं आतीं, इसलिए जागरूकता और तैयारी जरूरी है। अंत में विद्यार्थियों ने सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.