सोनभद्र, अप्रैल 15 -- अनपरा,संवाददाता। अवधूत भगवान राम पी.जी. कॉलेज में अग्नि सेवा सप्ताह के अंतर्गत एमईआईएल अनपरा सी फायर टीम द्वारा विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की विधि तथा आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। फायर प्रिवेंशन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम 14 से 20 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। प्रशिक्षण देने वाले प्रमुख सदस्यों में सुशील सिंह नागवंशी, धनंजय यादव एवं अजय कुमार शामिल रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय विक्रम सिंह ने अग्निशमन प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ती है। यह भी पढ़ें- भागलपुर : अग्निशमन सप्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.