नोएडा, जून 13 -- नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस कॉलेज के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में शनिवार को करियर एक्सप्रेस कार्यक्रम के तहत रेडियो कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें श्रीचैतन्य टेक्नो स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को रेडियो प्रसारण, वॉयस मॉड्यूलेशन, स्क्रिप्ट लेखन, कार्यक्रम निर्माण और ऑडियो रिकॉर्डिंग की जानकारी दी गई। रेडियो स्टेशन की हेड वर्षा छबारिया ने रेडियो क्षेत्र में मौजूद करियर संभावनाओं पर प्रकाश डाला। जहां विद्यार्थियों ने स्टूडियो संचालन को समझा और लाइव एंकरिंग का अनुभव भी प्राप्त किया। मंदिर में धार्मिक शिक्षा पर परीक्षा हुईनोएडा। सेक्टर-27 स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे सात दिवसीय नैतिक शिक्षा शिविर के छठे दिन शनिवार को धार्मिक शिक्षा और नैतिक ज्ञान से संबंधित परीक्षा आयोजित क...