अलीगढ़, सितम्बर 30 -- अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी डिपार्टमेंट द्वारा डिस्फेजिया मैनेजमेंट इन स्ट्रोक रिहैबिलिटेशन एंड अपर लिम्ब असेसमेंट विषय पर तीन दिवसीय हैंड्स-ऑन वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। वर्कशॉप के प्रथम और द्वितीय दिवस में विद्यार्थियों को स्ट्रोक रिहैबिलिटेशन, निगलने संबंधी समस्या के प्रबंधन तथा अपर लिंब की क्लिनिकल जांच से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव कमांडर मनोज के. व डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा ने किया। मुख्य वक्ता प्रो. डी. थियागराजन ने स्ट्रोक के बाद होने वाली डिस्फेजिया संबंधी समस्याओं के आकलन एवं प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। मुख्य वक्ता डा. राहुल शर्मा ने विद्यार्थियों को एल्बो असेसमेंट, संभावित समस्याओं की पहचान और डिफरेंशियल डायग्नोसिस की व्यावहारिक...