रांची, फरवरी 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन में मंगलवार को कैनन की टीम द्वारा फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ राजकुमार दास, शुभोजीत बराल, अरविंद कुमार और शेखर उपाध्याय ने विद्यार्थियों को स्लाइड शो के माध्यम से एक्सपोजर, लाइटिंग, कंपोजिशन और लेंस के तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में रील मेकिंग और शूटिंग की आधुनिक तकनीकें भी सिखाई गईं। विद्यार्थियों ने सक्रियता से फोटोग्राफी के गुर सीखे। समन्वयक निरंजन कुमार थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.