मथुरा, जनवरी 24 -- ज्ञानदीप शिक्षा भारती में बसंत पंचमी पर्व राधाकृष्ण की प्रीति एवं खेतों में फूल रही सरसों के प्रतीक बसंती परिधानों से सजा रहा। सभागार बसंत ऋतु के स्वागत गीतों से गूंज उठा। इसमें बाल कलाकारों ने सामूहिक गीत हे शारदे माँ प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया। संस्थापक सचिव पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि बसंत पंचमी केवल ऋतु परिवर्तन का पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, विवेक और सृजनात्मक चेतना का उत्सव है। विद्यालय की प्राचार्या रजनी नौटियाल ने मां सरस्वती की कृपा से विद्यार्थियों के ज्ञान पथ पर अग्रसर रहने का आह्वान किया। अंत में प्रशासनिक अधिकारी आशीष भटिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के संयोजक अक्ष भाटिया रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.