औरैया, फरवरी 25 -- दिबियापुर/फफूंद, संवाददाता। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल दिबियापुर का सातवां वार्षिकोत्सव 'ज्योतिर्गमय-2026' हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य, लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य व नाट्य मंचन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन कर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जसवंत सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नगर अध्यक्ष राघव मिश्रा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधान अमरीश पांडे व भाग्यनगर प्रमुख रेश्मा दोहरे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के चेयरमैन शिव प्रसाद यादव व प्रधानाचार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.