विद्यार्थियों ने समसामयिक मुद्दों पर व्यक्त किए विचार
गोरखपुर, मार्च 20 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में शुक्रवार को समसामयिक मुद्दों पर एमए चतुर्थ सेमेस्टर के 40 विद्यार्थियों ने पावरपॉइंट के जरिए प्रस्तुति दी। प्रस्तुतियों में गरिमा त्रिपाठी ने 'डिजिटल लोकतंत्र और सोशल मीडिया का चुनाव पर प्रभाव' विषय पर विश्लेषण प्रस्तुत किया। वहीं जागृति शाही ने 'भारत की सुरक्षा परिवेश एवं विदेश नीति' विषय पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्रीय चुनौतियों और कूटनीतिक रणनीतियों पर चर्चा की। आदित्य मझवार ने 'एडवांस्ड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन' के आधुनिक आयामों को उजागर किया, जबकि रोहित विश्वकर्मा ने 'भारतीय राजनीतिक दलों का बदलता स्वरूप' पर दल-बदल और वैचारिक परिवर्तनों का विश्लेषण किया।नंदिनी पांडे ने 'तृतीय विश्व युद्ध में भारत की भूमिका' पर भारत के नेतृत्वकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.