विद्यार्थियों ने सत्यनिष्ठा और अनुशासन का लिया संकल्प
मेरठ, मई 13 -- मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग में बुधवार को अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. उमंग अरोड़ा, डॉ. सीमा त्यागी, निदेशक विक्रमजीत सिंह शास्त्री, कर्नल ज्ञान सिंह तोमर , डायरेक्टर एकेडेमिक्स एंड सिस्टम्स एमपीएस ग्रुप द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। मौके पर विद्यालय बैंड की ओजपूर्ण धुनों एवं गांधी, नेहरू, शास्त्री और टैगोर सदनों के विद्यार्थियों ने मार्च-पास्ट किया। छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज व सैश पहनाकर दायित्व सौंपे और शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दौरान विद्यार्थियों ने सत्यनिष्ठा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। मशाल हस्तांतरण की परंपरा ने अनुभव और नई ऊर्जा के सुंदर समन्वय को प्रदर्शित किया। इसमें हैड ब्वाय उत्कर्ष त्रिपाठी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.