गया, जनवरी 20 -- मगध विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय एवं एशियाई अध्ययन विभाग द्वारा सत्र 2024-26 के छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक एवं पुरातात्त्विक स्थल बराबर और नागार्जुनी पहाड़ी गुफाओं का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। विभागीय पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों का भ्रमण कार्यक्रम के तहत 100 अंकों का प्रोजेक्ट-आधारित पेपर तैयार करना होता है। भ्रमण के बाद विद्यार्थी इन स्थलों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे और मौखिक साक्षात्कार में भी शामिल होंगे। बराबर और नागार्जुनी गुफाएं भारत की सबसे प्राचीन मानव-निर्मित शैलकृत गुफाओं में शामिल है। जिसका निर्माण लगभग 2300 वर्ष पूर्व मौर्य सम्राट अशोक और उनके उत्तराधिकारियों द्वारा आजीवक संप्रदाय के साधुओं के लिए कराया गया था। वर्तमान में ये गुफाएं भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (पटना सर्किल) के संरक्षण में हैं। विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.