गोरखपुर, सितम्बर 6 -- गोरखपुर। सरदार पटेल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। विद्यार्थियों ने भाषण, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। संस्था के संरक्षक सीता राम प्रसाद, प्राचार्य प्रो. अनुज कुमार श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ईमानदारी, अनुशासन और निरंतर सीखने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Nawada News: जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस यह भी पढ़ें- महाराजगंज में मनाया गया शिक्षक दिवस, आदर्श शिक्षक को बताया गया प्रेरणास्रोत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...