अयोध्या, जुलाई 26 -- अयोध्या, संवाददाता। विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से कुशमाहा स्थित एमआरएफ केंद्र में वेस्ट-टू-आर्ट प्रतियोगिता एवं एमआरएफ एक्सपोज़र विजिट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अयोध्या नगर निगम, सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन (सीईई) और लेंडिंग हैंड्स फाउंडेशन (एलएचएफ) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इसमें फैजाबाद जीनियस इंटर कॉलेज के 60 विद्यार्थियों, 10 शिक्षकों तथा विद्यालय के प्राचार्य ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट एक्जीक्यूटिव विनीत कुमार ने विद्यार्थियों को एमआरएफ स्वच्छ केंद्र की कार्यप्रणाली और वहां स्थापित मशीनों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रोजेक्ट मैनेजर दानिश ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कचरे के विभिन्न प्रकार तथा स्रोत स्तर प...