रांची, अगस्त 14 -- रांची। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के वाणिज्य एवं वित्तीय अध्ययन विभाग द्वारा शुक्रवार को इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के तहत 'युवा प्रबोधन' कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्देश्य छात्रों में चुनावी साक्षरता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरुकता बढ़ाना था। विभागाध्यक्ष प्रो. केबी सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में लघु फिल्म 'आई एम दैट चेंज' दिखाई गई। नोडल ऑफिसर डॉ. शशांक कुलकर्णी ने लोकतांत्रिक मूल्यों पर विचार रखे। इस दौरान विद्यार्थियों ने निष्ठापूर्वक संवैधानिक कर्तव्यों के पालन की शपथ ली। --------------

कार्यक्रम का आयोजन रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के वाणिज्य एवं वित्तीय अध्ययन विभाग की ओर से स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को विश्वविद्यालय के इलेक्टोरल लिटर...