विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 24 -- गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज में गुरुवार को प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। इस दौरान पौधारोपण, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समाज सेवा स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता सहयोग की भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करती है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि स्वयंसेवक सेविकाओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में सहभागिता की। यह भी पढ़ें- पौधारोपण कर मनाया एनएसएस स्थापना दिवस वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.