लखनऊ, फरवरी 28 -- लखनऊ। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में शनिवार को प्री होली रंग ए उत्सव मनाया गया। विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित हुईं। नर्सरी से लेकर जूनियर, माध्यमिक एवं बड़े विद्यार्थियों ने सहपाठियों एवं शिक्षकों संग होली खेली। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वहीं पुनर्वास विवि करीब एक हजार छात्र-छात्राओं ने होली के सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए प्रेम, सौहार्द एवं एकता का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर उत्सव मनाया। विभागाध्यक्ष दृष्टिबाधित विभाग डॉ. प्रो. आद्या शक्ति राय एवं विभागाध्यक्ष श्रवणबाधित विभाग डॉ. मृत्युंजय मिश्रा ने विद्यार्थियों ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने सभी से सुरक्षित एवं संयमित ढंग से त्योहार म...