सहारनपुर, जनवरी 23 -- राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में मतदाता शपथ कार्यक्रम एवं जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। मेरा वोट मेरा अधिकार, लोकतंत्र की शान मतदान जैसे नारों के माध्यम से आमजन को रैली निकाल मतदान के प्रति जागरूक किया गया। प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि युवा वर्ग लोकतंत्र की रीढ़ है और उनके सहभाग से ही देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था सशक्त बनती है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरुकता बढ़ाना तथा उन्हें निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार मतदान के प्रति प्रेरित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.