चम्पावत, मार्च 27 -- पीएम श्री जीआईसी दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने एडवेंचर एवं नेचर स्टडी टूर के तहत भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने शारदा नदी में राफ्टिंग की। प्रधानाचार्य डॉ. सुधाकर जोशी ने बताया कि शिक्षक कमलेश जोशी, सुशील जोशी और गणेश बोहरा के नेतृत्व में कक्षा 10 से 12 तक के 25 विद्यार्थी साहसिक यात्रा में शामिल हुए। टूर के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने श्यामलाताल का भ्रमण किया। दल में आशीष नेगी, अंकित सिंह, अमन बोहरा, ललित चिलकोटी, गगनदीप, हिमांशु, दीपक, शिवराज, सौरभ आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...