विद्यार्थियों ने रंगोली में दिखाई विकसित भारत की तस्वीर
फरीदाबाद, सितम्बर 26 -- नूंह, सरसमल। नूंह में 24 सितंबर को जिला स्तरीय रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के 575 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 'मेरी कल्पना का भारत' विषय पर विद्यार्थियों ने रंगों और आकृतियों के माध्यम से विकसित भारत-2047 की अपनी कल्पना प्रस्तुत की। रंगोलियों में शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण और तकनीक समेत विकास से जुड़े कई विषयों को दिखाया गया। विद्यार्थियों ने रंगोली में शिक्षित भारत, हरित भारत, डिजिटल भारत, स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, सशक्त युवा, जल संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों को प्रमुखता से शामिल किया। रंगोली के बीच अशोक चक्र बनाकर राष्ट्रीय एकता और प्रगति का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: रंगों में सजा 'सपनों का भारत', विकसित राष्ट्र की तस्वीर उकेरी प्रस्तुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.