लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ। एसएफआई बीबीएयू यूनिट ने नए यूजीसी एक्ट के समर्थन में मंगलवार को बीबीएयू में विरोध मार्च निकाला। यह मार्च सेंट्रल लाइब्रेरी से गेट नंबर एक निकाला। विद्यार्थियों ने कहा कि संस्थागत भेदभाव के खिलाफ स्थायी कानूनी सुरक्षा के लिए तुरंत एक वैधानिक रोहित वेमुला एक्ट लागू किया जाए। शिक्षण संस्थानों में जाति और पहचान आधारित भेदभाव सामान्य हो गया है। विश्वविद्यालयों में राज्य समर्थित उच्च जाति के तत्वों की ओर से लगातार फैलाई जा रही नफरत बहुत चिंताजनक है। मार्च के दौरान, विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को डराने और विरोध को रोकने के लिये पुलिस बुलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...