विद्यार्थियों ने मोबाइल निर्माण प्रक्रिया को समझा
नोएडा, जून 29 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष। ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने ओप्पो विनिर्माण संयंत्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने विश्वस्तरीय विनिर्माण प्रक्रिया, अत्याधुनिक तकनीक व औद्योगिक कार्य को समझा। उन्होंने मोबाइल दूरभाष निर्माण की प्रक्रिया का अवलोकन किया। कच्चे माल के चयन से लेकर विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक पुर्जों के संयोजन, स्वचालित उत्पादन प्रणाली, गुणवत्ता परीक्षण, पैकेजिंग तथा अंतिम उत्पाद को बाज़ार तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने अत्याधुनिक मशीनों, रोबोटिक तकनीक, स्वचालित उत्पादन लाइन, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली तथा सुरक्षा मानकों को भी प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझा। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों ने मोबाइल निर्माण प्रक्रिया को समझा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.