सहारनपुर, फरवरी 14 -- मेपल्स एकेडमी में रोबोटिक साइंस वल्र्ड ऑफ वंडर टैलेंट एक्सपो-3 का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रोबोटिक साइंस को बढ़ावा देते हुए स्वयं के रोबोटिक मॉडल प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा का उत्कर्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने मॉडल्स की कार्यप्रणाली को सरल एवं रोचक तथ्यों के आधार पर समझाते हुए अपनी कार्यप्रणाली से सबकों आश्चर्य चकित कर दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. चित्रा जोशी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी कौशल को विकसित करना रहा। उन्होंने कहा कि आज के तकनीकी युग में रोबोटिक साइंस जैसी शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.