आगरा, दिसम्बर 13 -- दयालबाग स्थित राधाबल्लभ पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. धर्मपाल सिंह और विशिष्ट अतिथि भारत शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। समारोह में विद्यालय के कोषाध्यक्ष केएस दुबे, निदेशक समर्थ मिश्रा, आदित्य, मीरा दुबे, आभा मिश्रा, रश्मि मिश्रा, सपना मिश्रा, सार्थक मिश्रा, प्रशासक एसके सिंह, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा और खेल निदेशक सुमित त्रेहन उपस्थित रहे। खेल दिवस में विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट और एथलेटिक स्पर्धाओं में भाग लिया। अतिथियों ने प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने खेलों को अनुशासन और टीम भावना का माध्यम बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.