मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला प्रशासन एवं कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में शनिवार को जिला परिषद सभागार में वसंतोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान एक दिवसीय हस्त कला एवं बज्जिका चित्रकला कार्यशाला हुई। इसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बज्जिका कला से संबंधित कई चित्रों को उकेरा। इस दौरान विद्यार्थियों ने जीवन मूल्यों का उत्सव भी मनाया। इसका उद्घाटन करते हुए जिला कला व संस्कृति अधिकारी सुष्मिता झा ने कहा कि बज्जिका आर्ट की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें चित्र बहुत ही सरल रूप से बनते हैं। यह अलंकृत नहीं होता। बज्जिका आर्ट में देवी-देवताओं के चित्रण के साथ दैनिक दिनचर्या की पेंटिंग अधिक रहती हैं। कार्यशाला प्रशिक्षक किरण शर्मा, विनिता सिंह, राजीव कुमार ने कहा कि बड़ी संख्या में बच्चे इससे जुड़ रहे हैं। शृंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.