बगहा, मई 11 -- विवेक कुमार चनपटिया, नगर संवाददाता। जिले के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में सोमवार को अंतिम वर्ष के वद्यिार्थियों की ओर से नवाचार पर आधारित तकनीकी परियोजनाओं की भव्य प्रदर्शनी प्रस्तुत किया गया। जिसका उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने वद्यिार्थियों की सृजनशीलता एवं तकनीकी दक्षता की सराहना की। प्राचार्य ने कहा कि ऐसी परियोजनाएं वद्यिार्थियों के ज्ञान को व्यावहारिक रूप प्रदान करने के साथ उन्हें उद्योग जगत के लिए तैयार करती हैं। इन सभी परियोजनाओं को वद्यिार्थियों ने संस्थान के प्राध्यापकों के नर्दिेशन में तैयार किया है। इस अवसर पर वद्यिार्थियों ने साइबर सुरक्षा, यांत्रिक अभियंत्रण, वद्यिुत अभियंत्रण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं संचार अभियंत्रण विभाग की अपनी-अपनी तकनीकी परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.