गंगापार, फरवरी 16 -- टोल गेट स्थित अलायंस नेशनल अकादमी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपने अभिनव वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनी के दौरान बच्चों ने वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर एनर्जी, सौरमंडल, जल प्रदूषण और वायु प्रदूषण जैसे विषयों पर आधारित मॉडल तैयार किए। विद्यार्थियों ने अभिभावकों और अतिथियों को अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली एवं उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर अकादमी के प्रबंधक डॉ. हसीब उद्दीन नदवी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। प्रधानाचार्य रुबीना बानो ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में मोहम्मद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.