विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाल दी नशे से दूर रहने का संदेश
गिरडीह, जून 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध संचालित जन-जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को शहर के प्लस टू एचई हाई स्कूल से प्रभात फेरी निकाली गई। जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर के नेतृत्व में निकली जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर झंडा मैदान, सदर अस्पताल, टावर चौक सहित प्रमुख मार्गों से गुजरी और फिर विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने हम सब का एक ही नारा, नशा मुक्त जीवन हो हमारा, नशा छोड़ें, शिक्षा चुनें, नशा को ना कहें, जीवन को हां कहें, नशा छोड़ें, परिवार जोड़ें जैसे प्रेरणादायी नारों से आमजनों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- नशा मुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.