रांची, मार्च 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। अनुदीप फाउंडेशन की ओर से रविवार को विद्यार्थियों के लिए प्रोजेक्ट प्रदर्शन का आयोजन किया। इसमें आईबीए स्किलबिल्ड पहल के अंतर्गत प्रशिक्षित विद्यार्थियों की प्रतिभा और नवाचार को प्रदर्शित किया गया। यह कार्यक्रम उन विद्यार्थियों पर केंद्रित था जिन्होंने एआई फंडामेंटल्स और वेब डेवलपमेंट फंडामेंटल्स में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसमें रांची के विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम में मारवाड़ी कॉलेज, गोस्सनर कॉलेज, सरला बिड़ला विश्वविद्यालय सहित अन्य संस्थानों के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की और अपने प्रशिक्षण के दौरान विकसित किए गए नवाचारी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। मुख्य आकर्षण मारवाड़ी कॉलेज के विद्यार्थियों का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग पर आधारित हैंड मोशन डिटेक...