विद्यार्थियों ने प्रतिभा, संस्कृति और रचनात्मकता का किया प्रदर्शन
लोहरदगा, मई 14 -- लोहरदगा, संवाददाता।शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में सत्र 2026-27 के अंतर्गत प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वेश-बस्ता प्रतियोगिता का भव्य और आकर्षक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बालवर्ग और किशोरवर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा, संस्कृति और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा षष्ठ से दशम तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उनकी प्रस्तुति आत्मविश्वास को ध्यान में रखते हुए निर्णायकों द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हेतु चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन मंजू देवी द्वारा किया गया। उनके कुशल निर्देशन और मार्गदर्शन में पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर, जमालपुर के कक्षा 12वीं के छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.