पीलीभीत, मई 16 -- पीलीभीत। आपके साथ फाउंडेशन की ओर से राजकीय इंटर कालेज शेर मोहम्मद में विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें बालिकाओं ने पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अभियान के तहत विभिन्न विद्यालय परिसरों में लगभग 1000 पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों को घर पर लगाने के लिए पौधे वितरित किए गए। एएसएफ संस्था के सदस्यों ने बच्चों को समझाया कि अगर लगाए गए पौधों की सही तरीके से देखरेख की जाए, तभी वे भविष्य में बड़े पेड़ बनकर पर्यावरण को सुरक्षित और संतुलित बनाए रख सकते हैं। विद्यार्थियों को बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर आपके साथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक रिज़ा नवी, फ़ैरी, मंजरी श्रीवास्तव, सौम्या शर्मा एवं...