विद्यार्थियों ने नशामुक्त जीवन अपनाने का दिया संदेश
बिजनौर, अगस्त 25 -- रूट्स इंटरनेशनल स्कूल में नशे के खिलाफ जंग विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंगलवार को संपन्न प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने आकर्षक चित्रों, प्रभावशाली नारों और सार्थक संदेशों के माध्यम से नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों को प्रदर्शित किया। पोस्टरों के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ और नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों कक्षा 12 से नव्या यादव, रोहित, दीपांशु, नित्या, मानस्वी और इशिका, कक्षा 11 से सनी, अमय, अंशिका, विशाखा, कृतिका और खुशी, कक्षा 10 से अंशिका, दीप्ति और दृष्टि तथा कक्षा नौ से अंशिका, प्रीत, तनिष्का, चेरी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.