बिहारशरीफ, अप्रैल 30 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के नालंदा महिला कॉलेज में गुरुवार को तम्बाकू मुक्ति को लेकर कार्यक्रम कराया गया। विद्यार्थियों ने धूम्रपान नहीं करने का संकल्प लिया। प्रोफेसर डॉ. जीतेंद्र रजक ने कहा कि धूम्रपान केवल एक व्यक्ति के जीवन को ही प्रभावित नहीं करता। बल्कि, समाज को नकारात्मक दिशा में ले जाता है। मौके पर एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. आसिया परवीन, डॉ. राकेश कुमार रंजन, डॉ. नागमणि, डॉ. रामधनी पाल, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. रेणु, डॉ. अम्बेडकर, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. शिप्रा भारती, डॉ. बबली, पुष्पलता कुमारी व अन्य मौजूद थे। (बिहारशरीफ से अभिषेक कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.