विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
गंगापार, सितम्बर 3 -- श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर बाल विद्या मंदिर यूपीएस करमा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं आदर्शों पर आधारित झांकी, नाटक, बाल लीला, नृत्य एवं बांसुरी वादन की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में प्रिंसिपल सबा खान ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, कर्तव्य, साहस और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि श्रीकृष्ण को केवल पूजें नहीं, बल्कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारें। प्रशासक शाहिदा किरमानी ने कहा कि जीवन में लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Haridwar News: नन्हे छात्र छात्राओं ने जन्माष्टमी उत्सव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.